ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोहद अनुविभाग के ग्राम आलौरी में सेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश हो जाने से उसमें सवार दोनों पायलट घायल हो गए।

एयरफोर्स का एमआईजी-21 प्लेन क्रैश हुआ है। इस हादसे में दोनों पायलटों ने प्लेन से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर सेना के अधिकारी अभी मौजूद है। इस हादसे की जांच शुरु की गई है। प्लेन क्रैश वाले क्षेत्र को सेना के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह लडाकू विमाान कही से आकर भिण्ड होते हुए ग्वालियर जा रहा था कि विमान के इंजन में कोई खराबी आ जाने से यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *