ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस का सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) धनीराम शाक्य रिश्वतखोर साबित हो गया है। विशेष न्यायाधीश रामजी गुप्ता ने उसे भ्रष्टाचार करने के आरोप में 4 साल की सजा और 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चेकिंग के दौरान राकेश चौधरी के रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकडा था। वाहन की सुपुर्दगी के लिए राकेश ने भितरवार न्यायालय में आवेदन दिया लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। इसी मामले में केस डायरी भेजने के एवज में एएसआई धनीराम शाक्य ने 10 हजार रुपए की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *