इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में हनी ट्रैप मामले को लेकर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा कि ऐसी महिलाओं की तरफदारी नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक महिला की गलती नहीं होती, तब तक पुरुष कोई गलती नहीं कर सकता। चाहे वह कोई गुंडा या मवाली हो। रविवार को इंदौर प्रवास पर आईं इमरतीदेवी कहा कि चाहे महिला हो या पुरुष हो, जिसकी गलती हो, उसे सजा मिले। अकसर महिला की गलती होती है तब भी पुरुष को दोषी माना जाता है।

अगर पुरुषों को गलत तरीके से फंसाया जाए तो हमें ऐसी महिलाओं की तरफदारी नहीं करना चाहिए। उस पर भी एफआईआर होना चाहिए। पुरुष के ऊपर ही क्यों कार्रवाई होना चाहिए। महिलाएं अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए धनवान व पावरफुल पुरुषों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें ब्लेकमेल करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *