ग्वालियर। मध्यप्रदेश की ग्वालियर सेंट्रल जेल का नजारा आज सामान्य दिनों से अलग था। यहां खुशनुमा माहौल में जेल में बंद महिलाओं के लिए खास इंतजामात किए गए थे। महिला बंदियों ने पतियों की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा था और जेल प्रशासन ने इनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए एक भव्य आयोजन रखा जिसमें महिलाओं ने अपने पतियों की पूजा कर उनकी लम्बी आयु की कामना की और व्रत तोडा।

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि हमने एक दिन पहले सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से ग्वालियर। सेन्ट्रल जेल में बंद और व्रत रखने वाली 77 महिलाओं को श्रंगार और पूजन सामग्री दिलवा दी थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह से महिलाएं निर्जला व्रत रखीं थी इनमें से 35 महिलाएं ऐसी थी जिनके पति भी इसी जेल में बंद हैं । इन लोगों को आमने सामने बैठाया गया जहाँ पत्नियों ने पति की पूजा कर अपना धर्म निभाया और व्रत पूरा किया। शेष महिलाओं ने चाँद को देखकर अपना व्रत खोला। खास बात ये रही कि व्रत रखने वालों में जहाँ एक युवा महिला थी वहीँ एक सत्तर साल की बुजुर्ग भी थी। युवा महिला ने जेल में ही पैदा हुए अपने बच्चे के साथ पति की पूजा की वही 80 साल के बुजुर्ग ने 70 साल की पत्नी के लिए कहा कि हमने अच्छे दिन भी साथ जिए अब बुरे दिन में भी साथ हैं। जो जल्दी ही निकल जायेंगे। जेल प्रशासन की इस व्यवस्था की जहाँ बंदियों ने प्रशंसा की वहीँ सामाजिक संस्थाओं ने भी एक अच्छा कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *