भोपाल। मध्यप्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर विधायक लक्ष्मण सिंह क्षेत्र के लोगों के साथ अपने भाई कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए। असल में, वह अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह से मिलने और चाचौड़ा को जिला बनाने के लिए किस तारीख में चाचौड़ा आएंगे। उन्होंने कहा कि दिग्विजय जी से तारीख लेने आए हैं कि किस दिन वह आएंगे और चाचौड़ा को आधिकारिक रूप से जिला बनाया जाएगा।

लक्ष्मण सिंह का कहना है कि 26 जुलाई को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चाचौड़ा को जिला बनाने की घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद अब तक जिला बनाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहे हैं, उन्होंने सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया है। अब कमलनाथ सरकार कब अपने वचन का पालन करेगी। इसकी प्रतीक्षा है। अगर निवाड़ी को जिला बनाया जा सकता है, जहां केवल दो तहसील हैं तो फिर चाचौड़ा जिला क्यों नहीं बन सकता है। हमने जिला मुख्यायल ऑफिस के लिए जमीन भी देख ली गई है। हमारी यही मांग है कि जल्द से जल्द चाचौड़ा को जिला बनाया जाए।

लक्ष्मण सिंह ने पहले भी अपनी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी पर भी बयान दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्जमाफी की घोषणा करने में जल्दबाजी कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *