छतरपुर। मध्यप्रदेश में आम इन्सान की छोडिये विक्षिप्त महिला तक सुरक्षित नहीं है। अपराधियों में कानून का जरा भी भय या डर नहीं है। अपराधियों की इंसानियत पूरी तरह मर चुकी है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में एक विक्षिप्त महिला को बदमाश बस स्टेण्ड से उठा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

शुक्रवार की देर रात्रि को बस स्टेण्ड के प्रतीक्षालय में 2 युवक विक्षिप्त महिला को एकांत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सीसीटीवी कैमरे में महिला को उठाकर ले जाने के पुटेज पर से पुलिस ने दोनों आरोपियों पकड लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *