भोपाल। लोकसभा सदस्य एक संवैधानिक पद पर पहुंच जाने के बाद भी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कट्टर हिंदूवादी महामंडलेश्वर की भाषा बोल रहीं हैं। भारत की संसद के अंदर उन्होंने भारतीय कानून के अनुसार हत्यारा घोषित नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा। हालांकि संसद में उनके इस बयान को विलोपित कर दिया क्या।

बुधवार को लोकसभा में एक डिबेट के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ये बयान दिया। दरअसल लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे। इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया जिसमें गोड़से ने कहा कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था। जब ए राजा बोल ही रहे थे उसी समय प्रज्ञा ठाकुर ने बीच में दखल देते हुए कहा कि आप एक देश भक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं।

हालांकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लोकसभा से हटा दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। तमाम विवाद होने के बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली थी। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चाहिए कि वह जनता के सामने स्पष्ट करें कि उनकी विचारधारा क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *