ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भारतीय सेना के लिए सेवाएं दे रहे एक जवान की 27 वर्षीय पत्नी एक साल तक दुष्कर्म का शिकार होती रही। उसका पति देश की सुरक्षा कर रहा था परंतु वह अपने घर में सुरक्षित नहीं थी। सैनिक के बड़े भाई का बेटा यानी भतीजा उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था।

ग्वालियर के उपनगर मुरार के निवासी 27 वर्षीय महिला का पति सेना में जवान है। वह काफी समय से शहर के बाहर पदस्थ हैं। एक साल पहले जवान के बडे भाई का बेटा उसके घर आया था। उसी दिन उसने अपनी चाची को धमकाकर उनके साथ गलत काम किया। इसके बाद इस बात का जिक्र किसी से नहीं करने के लिए धमकाया भी।

महिला एक घटना समझकर शांत रही। पर आरोपी उसके बाद वह अधिकांश घर पर आता और एक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। बुधवार को पीडिता ने मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *