छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के कुम्हार टोला गांव में शनिवार को हुई एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, शादी तो आम शादियों की तरह ही थी, लेकिन इस शादी में खास बात थी दुल्हा-दुल्हन की गोद में उनका सात साल का बेटा भी था। दोनों शादी की रस्में अपने बेटे को गोद में लिए पूरी की।

छतरपुर जिले के नौगांव में कुम्हार टोली के पप्पू अहिरवार और मालती अहिरवार को 2 बेटियां थी लिहाजा पप्पू अहिरवार ने अपने भाई के बेटे करन को 24 साल पहले गोद ले लिया था। पप्पू का बेटा करण अहिरवार दिल्ली में रहता था वहीं करन को 6 साल पहले अपने घर के सामने रहने वाली लडकी नेहा कश्यप से प्यार हो गया। दोनों के अलग-अलग जाति के होने की वजह से लडकी के परिजन राजी नही हुए। इसके बाद दोनों ने 2 साल पहले 17 फरवरी 2018 को घर से भाग कर दिल्ली के आर्य समाज मंदिर से अंतरजातीय विवाह कर लिया। 22 जून 2019 को एक बेटा हुआ जो अब 7 महीने का हो गया है लेकिन मां मालती और पिता पप्पू अहिरवार को अपने बेटे की शादी धूम-धाम से करना थी। रिश्तेदारों को बुलाना था सहभोज कराना था जो वह नहीं कर पाए।

करण और बहू नेहा को अपने बेटे का चौक डस्टोन भी करना था। करण के पिता पप्पू अहिरवार और मां मालती ने धूम-धाम से अपने नाती और करण नेहा के बेटे शिवांश के चौक डस्टोन के साथ-साथ करण और नेहा का धूम-धाम से शादी करने का फैसला लिया। बकायदा शादी के कार्ड छपवाए गए और समाज, व्योहारी, रिस्तेदारों में बांटे गए। दीवार पर करन संग नेहा भी लिखा गया, पूरे नगर के परिचितों को भोज दिया, वहीं करण की बहनों ने भी अपने भतीजे के चौक और भाई-भाभी की शादी में पूरे गांव में झूला-चंगेली निकाली। लेकिन ये शादी इसलिए कुछ अलग रही क्यों कि पिता करण और मां नेहा की शादी उनके 7 महीने बेटे शिवांश की मौजूदगी में हुई तो कह सकते है कि माँ और पिता की शादी में बेटा शिवांश साक्षी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *