झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ से मजदूरी के लिए गुजरात जा रहे झाबुआ जिले के छह लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम खेरपरमा के अस्पताल में हुआ।

दुर्घटना के शिकार हुए पारा क्षेत्र के मजदूर कुंजीलाल डावर के भाई कलसिंह डावर ने बताया कि मंगलवार रात पिकअप वाहन से 12 से 15 लोग मजदूरी के लिए गुजरात में नलिया जिले के रामपुर से खरेपरमा (मेहसाणा) जा रहे थे। इस बीच वाहन असंतुलित होकर सडक से उतरकर पेड से टकरा गया।

हादसे में पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई व एक ने बाद में दम तोडड़ दिया। मृतकों में कुंजीलाल डावर (45), पत्नी वाना डावर (40) के साथ खरडू पिथनपुर के काला दिवान, मानसिंह सरदार और काली इंद्रेश के अलावा ग्राम संजीवनी का कमेश दल्लू शामिल है। कलसिंह डावर ने बताया कि ठेकेदार भरत भाई मीणा के यहां मजदूरी कर रहे ये लोग एक से दूसरी जगह जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *