इंदौर। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव की चिंताजनक वृद्धि जारी है। कल 136 के बाद आज गुरुवार को 129 नए पॉजिटिव मिले। इसे मिलाकर कुल पॉजिटिव की संख्या 5761 हो गई।
इसी तरह चार नई मौत के बाद कुल मृतक 284 हो गए हैं।
कल 2658 सैम्पल की जांच में 136 नए पॉजिटिव मिले थे, आज 2787 सेम्पल की जांच में 129 पॉजिटिव मिले।
इसी तरह 4 और मौतों के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा 284 हो गया है। चारो मौते अप्रैल में होना बताई गई जिन्हें अब गिनती में शामिल किया गया। सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार आज 2143 सेम्पल लिए गए जिनकी अब जांच होगी। अभी तक कुल एक लाख 13 हजार 925 की जांच की जा चुकी है।
आज स्वस्थ होने पर अस्पताल से 52 डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अभी तक कुल 4139 ठीक होकर डिस्चार्ज किये जा चुके है।
Good cavrage