भोपाल। मध्यप्रदेश के नये परिवहन आयुक्त वरिष्ठ आईपीएस मुकेश जैन होंगे। राज्य शासन ने आज देर सायं यह आदेश जारी किया है। मुकेश जैन को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मप्र भवन नईदिल्ली के पद से मुक्त कर प्रदेश का नया आबकारी परिवहन आयुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा राज्य शासन ने 9 अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी है। यहां बता दें पूर्व परिवहन आयुक्त वी. मधुकरराव का लिफाफे लेते वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सरकार ने हटा दिया था।
