इंदौर। देश भर में करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी करने वाली 9 एडवाजरी कंपनियों पर आज इंदौर पुलिस ने छापा डाला है। यहां से 150 के लगभग लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन कंपिनयों के तार देश के अधिकांश प्रांतों से जुड़े हुए हैं। इन्होंने सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।
एएसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर पुलिस को लगातार जानकारी मिल रही थी कि यहां से संचालित होने वाली कई कंपनी लोगों के साथ ठगी कर रही है। इस सूचना पर जानकारी और तथ्य जुटाए गए। इसके बाद आज क्राइम ब्रांच और इंदौर पुलिस के विभिन्न थानों की टीम ने मिलकर छापा डाला। शहर की 9 कंपनियों पर छापे डाले गए। यहां से भारी मात्रों में दस्तावेज और कंप्यूटर पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस इनकी पड़ताल कर रही है। इसमें कैपविजन,कैपिटल विस्टा, फ्रेंकलाइन सहित 9 कंपनियों पर छापे डाले गए हैं। बताया जाता है कि इन कंपनियों ने देश के कई शहरों में लोगों के साथ ठगी की है, ठगी का अनुमान करोड़ो रुपए में हैं। पुलिस यहां से बरामद दस्तावेज और कम्प्यूटर के डाटा के जरिए यह पता करने का प्रयास कर रही है कि कुल कितने की ठगी ये कंपनियां देश भर में कर चुकी है और इन कंपनियों से कितने लोग प्रभावित हुए हैं।