शहडोल।  शहडोल जिला अस्पताल  बच्चों की मौत के बाद सरकार ने सिविल सर्जन को हटा दिया था। डॉ. जीएस परिहार को सिविल सर्जन बनाया गया था। अस्पताल में पदस्थ 20 डॉक्टर इनकी नियुक्ति का विरोध कर रहे थे। इसे लेकर डॉक्टरों ने सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था। पत्र में डॉक्टरों ने अपनी मंशा से शासन को अवगत करा दिया था।

डॉक्टरों ने कहा कि सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. परिहार की जगह किसी और डॉक्टर की नियुक्ति की जाए। साथ ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई तो समस्त डॉक्टर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन मरीजों को देखते हुए डॉक्टरों ने रूटीन के कार्यों को छोड़कर बाकी आवश्यक और इमरजेंसी कार्यों में अपनी सहभागिता लगातार बना कर रखी थी। 3 दिन पूर्व पुन: डाक्टरों ने कार्य पर न आने और इस्तीफा स्वीकृत करने का पत्र सीएमएचओं को भी दिया, जिसके बाद सीएमएचओ ने 3 दिन का समय मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *