भोपाल। भोपाल की सांसद एवं विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आज फिर से तबीयत बिगड़ गई। इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर है। उन्हें स्टेट प्लेन से मुंबई ले जाया गया है। कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है। बताया गया है कि उन्हें सांस सांसद लेने में परेशानी हो रही है और उनका बीपी बढ़ गया है।

19 फरवरी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थी
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को शनिवार दोपहर 3 बजे जिला पंचायत कार्यालय में दिशा समिति की बैठक में शामिल होना था। बीते कुछ दिनों से वे लगातार बैठकें कर रहीं थीं। इससे पहले 19 फरवरी को डॉक्टरों की सलाह पर नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनके दफ्तर ने कहा था कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं।

बीते साल दिसंबर में उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, तब भी दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था। इसकी वजह से वह मालेगांव बम ब्लास्ट केस में स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेशी के लिए मुंबई नहीं आ सकी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *