जबलपुर। महाशिवरात्रि पर शादी का विशेष मुहूर्त है। महाशिवरात्रि पर होने वाली शादियों को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। बाजार सज गए हैं। कुछ दिन शेष रहने के कारण इन दिनों शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर प्री वेडिंग फोटो शूट किए जा रहे हैं। 

जबलपुर पर्यटन स्थलों पर कपल अपनी टीम के साथ पहुंच रहे हैं और एक से बढ़कर एक तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। फोटो शूट के लिए इन स्थानों पर सुबह 5 बजे से ही लोग पहुंच रहे हैं। सुबह उगते सूरज के साथ लोग अपना समय मिलाकर यहां पर आ रहे हैं। यह फोटो शूट कराने के लिए सबसे अनुकूल समय होता है। इसमें लाइट की समस्या नहीं आती और लोग इस वक्त प्राकृतिक सौंदर्य से बेहतर तरीके से रूबरू हो पाते हैं। 

प्री वेडिंग फोटो शूट के लिए लोग जितना शहर के आसपास के पर्यटन स्थलों पर जा रहे हैं। इसके साथ ही उन लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जो प्री वेडिंग फोटो शूट के लिए शहर के बाहर जाना पसंद कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *