भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रातीबढ़ क्षेत्र में देर रात पार्टी, होटल और बार खुले रहने का मामला सामने आया है। लोगों ने जब पुलिस से शिकायत की, तो देर रात्रि को दो बजे लड़कियां शराब के जाम छलकाती मिलीं।
रातीबढ़ थाने के पास ही किंग यूनियन बार देर रात तक खुला रहने पर भी पुलिस की नजर नहीं गई। लोगों के जानकारी देने के बाद पुलिस ने देर रात सिर्फ 188 के तहत कार्रवाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वहां कुछ भी जब्त नहीं किया। जानकारी के अनुसार नीलबड़ में किंग यूनियन नाम से बार है। देर रात रातीबढ़ पुलिस को सूचना मिली की यहां पर तय समय के बाद भी बार खुला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बार खुला हुआ था। लड़के-लड़कियां शराब के जाम पीते हुए मिले।
नियम अनुसार बार रात 12 बजे तक ही खुले सकते हैं। रातीबढ़ पुलिस के अनुसार बार के मैनेजर अमीन खान के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि यहां सिर्फ तय समय से अधिक समय तक बार खुले रहने की कार्रवाई की गई है।
