ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने आज सोमवार को एक बडी ट्रेप कार्रवाई की। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एसडीएम भितरवार के रीडर राजेन्द्र सिंह परिहार को 2 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ पकड लिया। यह कार्रवाई एसडीएम कार्यालय भितरवार में ही की गई।

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा के अनुसार रीडर एसडीएम राजेन्द्र सिंह परिहार ने जवाहरगंज डबरा निवासी नारायण सिंह से उसके बेटे के नाम से दर्ज कृषि भूमि का इंद्राज संशोधित करने के एवज में 4 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी।

आज जैसे ही नारायण सिंह ने दो हजार रूपये राजेन्द्र सिंह परिहार को दिये तो लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *