ग्वालियर। स्वास्तिक वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा प्रथम कार्यक्रम महिला दिवस के रूप में मनाया गया समाज में कार्यत मातृ शक्ति के रूप में सशक्त महिला का उदाहरण पेश करने वाली श्रीमती कामना सिंह चौहान जिन्होंने मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों को अपना मातृत्व प्रदान कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की व समाज में जीने की जो कला सिखाई है यह कोई साधारण बात नहीं है, ऐसी ही एक और महिला सशक्तिकरण की उदाहरण श्रीमती गायत्री चौहान जिन्होंने गांव गांव जाकर कितनी महिलाओं को रोजगार प्रदान किया और जीवन में अडिग होकर चलने का जो जो हुनर सिखाया है वह सम्मान के लायक है| प्रथम महिला सम्मान के मौके पर स्वास्तिक वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन के सभी सदस्य श्रीमती सोनम दुबे कश्यप, श्रीमती प्रगति बाथम , श्रीमती राधिका बाथम, श्रीमती ज्योत्सना बाथम, श्रीमती पुष्पा बाथम , विशाखा बाथम व अन्य सदस्य उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *