जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में झूठी शान में प्रेम कहानी का दुखद अंत कर दिया गया। युवती के भाई ने जीजा की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। और उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया। और पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया। आरोपी की बहिन को जब पता चला की उसके पति की भाई ने हत्या कर दी है तो उसने भी घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
युवती ने घर पर आत्महत्या की है या हत्या कर शव लटकाया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है। की जा रही है। 3 महीने पहले आरोपी की बहन ने घर से भागकर शादी की थी।
जबलपुर जिले के तिलवारा के शंकरघाट निवासी शिवराम शुक्ला तिलवारा थाने में बोरी में अपने जीजा का कटा हुआ सिर लेकर पहुंचा। शिवराम शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उसने विजेत सुरेंद्र कश्यप की रमनगरा के बर्मन मोहल्ले में हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो खेतों से गुजरती सड़क पर विजेत का धड़ मिला।
विजेत कश्यप 13 दिसंबर 2020 में शिवराम शुक्ला की बहन पूजा को घर से भगाकर ले गया और उससे शादी कर ली थी। पूजा के घरवालों ने थाने में गुमशुदशी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने 27 फरवरी को दोनों को पकड़ लिया था। पूजा ने घर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद से विजेत उसके साथ जबलपुर के गढ़ा में किराये के मकान में रह रहा था। आज वह अपने गांव आया था। इसी दौरान धीरज शुक्ला ने उसकी हत्या कर दी।
हत्या के कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली की गढ़ा में पूजा की लाश फंदे पर झूल रही है। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया था। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं पूजा की भी हत्या करके शव तो नहीं लटकाया गया है।
