इंदौर। इंदौर में बीती देर रात घर मे घुसे बदमाशों ने सो रहे लोगों पर हमला कर दिया और परिवार के तीन सदस्यों को घायल कर माल लूट ले गए।
वारदात राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के ओमेक्स हिल में मकान नंबर 479 में होना बताई जा रही है। बदमाशों के हमले में घायलों के नाम विशाल त्यागी गौरव त्यागी व गार्गी त्यागी पता चले है। बदमाशों की संख्या 5 से अधिक होने की बात सामने आ रही है।
बताते हैं कि गौरव त्यागी पेशे से पीथमपुर में एक कंपनी में इंजीनियर हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 3:30 बजे बदमाश घुसे और परिवार के साथ मारपीट कर लूटपाट की।
त्यागी परिवार के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जागे तो बदमाश भाग निकले। क्या सामान लूट यह अभी स्पष्ट नही हुआ है। घायलों को इलाज हेतु हॉस्पिटल पहुचाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची।
