इंदौरमध्यप्रदेश के इंदौर के पवन पूरी क्षेत्र स्थित एक मकान पर कल रात गुना पुलिस की दबिश के दौरान एक युवक ने मकान की छत छलांग लगा दी। इस घटना में छलांग लगाने वाले अपहरण के आरोपी की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामला कल देर रात आजाद नगर थाना क्षेत्र के पवनपुरी कॉलोनी का है। यहां गुना सिटी कोतवाली पुलिस का एक दल एक नाबालिक बच्ची के अपहरण मामले में पहुंचा था।

गुना पुलिस को सुराग मिला था कि नाबालिग बच्ची को पवनपुरी कॉलोनी में कहीं रखा है। खोजबीन करती पुलिस ने जब आरोपी तक पहुंची। इसी दौरान  घबराहट में अपहरणकर्ता आरोपी युवक मोनू मकान की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। वह  गुना का निवासी था। गुना पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *