अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने अपनी आगामी ‎फिल्म “बच्चन पांडे” के ‎लिए रस्सी पर चलने का प्र‎शिक्षण ‎लिया है। यह एक पतले तार या रस्सी पर चलने का कौशल है। अ‎भिनेत्री ने जैसलमेर में हाल ही में ‎फिल्म की शू‎टिंग पूरी कर ली है। जैकलिन लगभग तीन सप्ताह के लिए जैसलमेर में थीं और उन्होंने लगभग एक सप्ताह में यह कला सीख ली। सूत्र का कहना है ‎कि “इस कला को सीखना मुश्किल है, जहां एक व्यक्ति को रस्सी पर चलने के लिए शरीर के संतुलन की आवश्यकता होती है, जो जमीन से लगभग आठ से 10 फीट की ऊंचाई पर बंधा होता है। जैकलिन ने आसानी से इस कला को सीख लिया।” सूत्र ने यह भी कहा कि अभिनेत्री ने पहले भी व्यक्तिगत स्तर पर पोल डांसिंग और एरियल योग का प्रशिक्षण लिया है, जिससे उन्हें इस कौशल को सीखने के लिए शरीर का संतुलन बनाने में मदद मिली। बता दें ‎कि ‎फिल्म “बच्चन पांडे” में अक्षय कुमार और कृति सैनन भी हैं। फरहाद सामजी निर्देशित यह एक्शन कॉमेडी फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *