ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के बरासों थाना क्षेत्र के ग्राम सिमार में कल रात्रि को एक महिला अपने ननदोई के प्रेम में इतनी पागल हो गई कि उसने अपने दो बच्चों, पति सहित सास, ससुर देवर, देवरानी को खाने में जहर खिला दिया। इसके बाद स्वयं ननदोई के साथ भाग गई। जैसे ही परिवार के सदस्यों की हालत खराब हुई तो गांव के लोगों ने आज पूरे परिवार को भिण्ड जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया।

भिण्ड जिले के बरासों थाना क्षेत्र के ग्राम सिमार निवासी मुंशी खान के बड़े बेटे की मौत कुछ साल पहले सड़क हादसे में हो गई। बड़े बेटे की 36 वर्षीय पत्नी का निकाह मुंशी खान ने अपने छोटे बेटे छोटू से करा दिया। बड़े साले की मौत के बाद से ननदोई लोहकन खान निवासी अहरोली थाना अटेर (भिण्ड) ने उसकी बेवा पर (छोटू की पत्नी) नजर गढ़ाना शुरू कर दी। वह आए दिन किसी न किसी काम के बहाने छोटू के घर आता जाता रहा। मौका मिलते ही उसने छोटू की 35 वर्षीय पत्नी को प्रपोज कर दिया। ननदोई के प्रेम प्रस्ताव को महिला ने स्वीकार कर लिया। इस तरह उसका घर में आना जाना बढ़ता गया। परिवार के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने मेल-जोल पर आपत्ति दर्ज कराना शुरू कर दी।

पति छोटू भी आए दिन इस बात को लेकर महिला से मारपीट करने लगा। सास, ससुर और देवर-देवरानी भी ताने सुनाने लगे। बीते रोज महिला ने प्रेमी ननदोई के साथ घर से भागने का प्लान बनाया। हालांकि घर से महिला को बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, इसलिए उसने परिवार के सभी लोगों के खाने में जहर मिला दिया। इसके बाद स्वयं प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई। इस घटना में महिला के दो बच्चे, पति, ससुर, सास, देवर, देवरानी जहरखुरानी के शिकार हुए है। इन सभी का इलाज ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है। बरासो थाना प्रभारी सुरजीत सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी का अभी इलाज चल रहा है स्थिति सही होने पर सभी के बयान लिए जाऐंगे तब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *