इंदौर। एमपी में साहूकारों का कहर जारी है। इंदौर में रुपये के लेनदेन में सर्राफा व्यापारी के बेटे को सूदखोर ने दिनदहाड़े किडनैप कर लिया। उसके बाद मारपीट कर आरोपियों ने हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि शव को कार में रख कर आरोपी पूरे दिन इधर उधर घूमते रहे हैं। सुबह-सुबह खुड़ैल थाना क्षेत्र के सनावदिया गांव में लाश फेंककर आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल, इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के व्यंकेटेश नगर में रहने वाले सर्राफा व्यापारी के बेटे अरविंद सोनी की सूदखोरों ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर फरार हो गए। सर्राफा व्यापारी का पुत्र अरविंद रोज की तरह सुबह घर से काम करने कालानी नगर स्थित औषधि भंडार के लिए निकला था, दोपहर जब उसे परिजन खाने का टिफिन देने गए तो पता चला कि अरविंद सुबह से काम पर नहीं आया है। परिजनों ने कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज देखें तो उसमें सर्राफा का सट्टा कारोबारी कृष्णा और उसके साथी अरविंद को जबरदस्ती कार में घसीट कर ले जा रहे हैं।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तभी अरविंद ने अपने घर फोन कर बताया कि उसे कृष्णा ने अपहरण कर लिया है और मारपीट कर रहा है। उसके बाद आज सुबह अरविंद की लाश खुड़ैल थाना क्षेत्र के सनावदिया गांव के पास मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी का मृतक के साथ रुपये का लेनदेन था, जिसके चलते आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया। वहीं, परिजनों ने बताया कि अरविंद ने किसी को पैसे दिलाए थे, जिसमें अरविंद गवाह था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *