मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना शहर के पलिया कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, पुत्र-पुत्री की घर में गला काटकर निर्मम हत्या कर स्वयं भी फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
मुरैना निवासी सत्यदेव शर्मा (45वर्ष) ने अपने पत्नी श्रीमती उषा शर्मा (42वर्ष), बेटे अश्वनी (12वर्ष) तथा बेटी मोहिनी (10वर्ष) की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने स्वयं भी फांसी लगा ली। मौके पर पुलिस विभाग एवं फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर अर्पिता सक्सेना ने बताया कि तीनों लोगों का तेज धारदार हथियार से गला काटा है। इसके बाद युवक ने फांसी लगाई है।
