उज्जैन। उज्जैन के पाटीदार अस्पताल में रविवार सुबह 11.30 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस-प्रशासन का दल मौके पर पहुंचा। अस्पताल में भर्ती सभी 80 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इनमें कई कोरोना संक्रमित भी थे।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा गया। इस दौरान अस्पताल के आइसीयू वार्ड के बेड सहित अन्य सामान जल गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।झुलसे चार मरीजों को समीप के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती किया गया।

सीएम श‍िवराज सिंह चौहान ने कहा है कि घायलों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आग आइसीयू (ICU) वार्ड के समीप की जगह पर शार्ट सर्किट के कारण लगी. हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी जांच कर रहे हैं, कोई और कारण भी सामने आ सकता है.

वहीं, कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को सुरक्षित अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है. इसके अलावा आग में झुलसे चार मरीजों का इलाज भी जारी है।यह मरीज भी खतरे से बाहर हैं। उन्होने आगे  कहा कि भविष्य में किसी अस्पताल में इस तरह की घटना न हो इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में जब आग लगी तो उस वक्त वहां करीब 350 लोग मौजूद थे। दमकलकर्मियों ने समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *