ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के बरासों थाना क्षेत्र के सिमार गांव में होली के दिन एक महिला ने अपने परिवार के 10 लोगों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी नंदोई के साथ भाग गई थी। जब देर सुबह तक परिजन नहीं जागे तो मोहल्लेवासियों को संदेह हुआ और पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद बेहोश परिजनों को पुलिस ने ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया और ससुर की फरियाद पर प्रेमी जोड़े पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि घर से भागा प्रेमी जोडा कहीं सुरक्षित जगह जाने की फिराक में उत्तरप्रदेश के आगरा बस स्टेण्ड के पास खड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रेमी जोडे को पकडकर भिण्ड आई।
जब पुलिस ने प्रेमी जोडे से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों को आज ही भिण्ड न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

भिण्ड जिले के बरासों थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि 27 मार्च की रात्रि में ग्राम सिमार के मुंशी खां के पुत्र जाबेद खा की पत्नी रेश्मा बानो 31 वर्ष अपने पुत्र जीशान खां 6 साल को अपने साथ लेकर सगे नंदोई लोहकन खां निवासी पोरसा (मुरैना) के साथ शादी करने के लिए भाग गई थी एवं उससे पहले शाम को भोजन में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर घरवालों को खाना खिलाने से सभी घरवाले ससुर मुंशी खां, सास मेहूदन खां, पति जाबेद खां, देवर रियाजुद्दीन खां, इलियास खां, देवरानी आसना बानो, रेशमा बानो और स्वयं के बच्चे कामिल खां एवं आफरीन खां 12 वर्ष, ननद नजमा एवं नजमा की लड़की निशा बनो को भोजन में जहरीला पदार्थ दे दिया, जिससे उक्त सभी लोग बेहोशी की हालत में सो गये, जब 28 मार्च को सुबह ग्राम सिमार के मोहल्ले व पडोसियों द्वारा उक्त लोगों अस्पताल भिजवाया गया जहां से ग्वालियर रैफर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *