सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा थाना क्षेत्र के पास आज एक पुलिस वाहन के पलटने से उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए, जिसमें से एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायसेन जिले के भमोरी थाना का पुलिस बल जीप से शाजापुर जिले में एक प्रेमी-प्रेमिका को बरामद करने के बाद लौट रहा था।   इसी दौरान पुलिस वाहन आज सुबह आष्टा के पास पलट गया, जिससे 2 पुलिस कर्मचारी और अन्य 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आष्टा अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक घायल आधार सिंह को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीहोर जिला चिकित्सालय भेजा गया है। प्रेमी प्रेमिका सुरक्षित है। रायसेन पुलिस उन्हें लेने के लिए आष्टा पहुंच रही है। इस मामले में आष्टा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *