ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर पुलिस ने शहर के बीचों बीच चल रहे कैफे हाउस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में युवक-युवतियां आपत्ति जनक स्थित में मिले। पुलिस के आते ही युवक-युवतियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान कैफे हाउस संचालक व उसके परिवारीजनों और पुलिसबल के बीच हाथापाई हुई। इस भगदड में कुछ युवक-युवतिया पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
डीएसपी पूनम थापा ने बताया कि उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि शहर में नेहरू पैलेस में संचालित कैफे में अनैतिक गतिविधियां भी संचालित होती है। आज डीएसपी थापा ने पुलिस बल को साथ कैफे पर छापामार कार्रवाई की। डीएसपी का कहना है वह कैफे पर पहुंची तो वहां काफी युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिली थीं। छापामार कार्रवाई के दौरान कैफे संचालक अभिषेक अभद्रता करने लगे। डीएसपी का कहना है उनके गनर कृष्णा राठौर आगे आए तो अभिषेक ने उनमें थप्पड़ मार दिया। इस दौरान घर की महिला भी पुलिस से अभद्रता करने लगी। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस ने तीन युवकों और दो युवती को पकड़ लिया।
पुलिस का कहना है कि इस कैफे में खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं है। मुखबिर ने पहले ही बता दिया था कि कैफे में दुकान के शटर लगे मिलेंगे। शटर खोलेंगे तो युवक-युवतियां बैठीं मिलेंगी। पुलिस पहुंची तो ऐसा ही नजारा सामने आया।
डीएसपी महिला सेल पूनम थापा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई थी। कैफे में युवक-युवतियां संदिग्ध हालात में मिली थी। कार्रवाई के दौरान कैफे संचालक ने अभद्रता की और गनर को चांटा मारा है। कैफे संचालक को हिरासत में लिया गया है।
