ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में 2 डाॅक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक डाॅक्टर भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय का है और एक चिकित्सक भिण्ड जिले के लहार अस्पताल का है। कोरोना पाॅजिटिव पाए गए दोनों डॉक्टरों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. एसके व्यास की कोरोना रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई। बीते दो से तीन दिन से उनका स्वास्थ्य खराब था। इसी तरह लहार के सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉ. राजीव कौरव भी पॉजिटिव पाए गए। इनके पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सालय के स्टाफ की जांच कराए जाना शुरू की है। दोनों चिकित्सालय के मेडिकल और पैरामेडिकल टीम की जांच के लिए सैंपलिंग की जाने लगी।

भिण्ड के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अजीत मिश्रा ने आज दोनों डाॅक्टरों के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि की है।

One thought on “भिण्ड जिले के 2 डाॅक्टर कोरोना पाॅजिटिव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *