भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे संकट के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन कोरोना को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। इस संदर्भ में आज सोमवार को सीएम शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रियों के साथ बैठकर कर वन-टू-वन चर्चा की। इस चर्चा के दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी बांटी। उन्होंने जिलो का कोरोना नियंत्रण प्रभार मंत्रियों को दिया गया, कोरोना प्रभारी मंत्री बनाए गए। 

व्यवस्था, संसाधन और समन्वय की दी जिम्मेदारी
सीएम शिवराज ने बैठक में कहा कि ये व्यवस्था कोविड-19 के लिए दी गई है। जिलों में जाकर कोरोना नियंत्रण के लिए मंत्रिगण काम करें। जिलों में कोरोना नियंत्रण संबंधी व्यवस्था, संसाधन, समन्वय, बैठक इत्यादि की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने जिलो में कोविड केयर सेंटर बनाने की रूपरेखा, ऑक्सीजन बेड बढ़ाने, दवा आपूर्ति इत्यादि की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को तत्काल काम में जुटने के लिए कहा 

मंत्रियों को दिए गए प्रभार के जिले
 

मंत्रीजिला
गोपाल भार्गवसागर, नरसिंहपुर
तुलसी सिलावटइंदौर
कुंवर विजय शाहखंडवा, बुरहानपुर 
जगदीश देवड़ामंदसौर, रतलाम
बिसाहूलाल सिंहअनूपपुर, शहडोल, सीधी 
यशोधरा राजे सिंधियाशिवपुरी, दतिया 
भूपेंद्र सिंहदमोह 
मीना सिंहउमरिया, मंडला, डिंडोरी 
कमल पटेलहरदा, बैतूल, होशंगाबाद 
बृजेंद्र प्रताप सिंहपन्ना, कटनी, छतरपुर 
विश्वास सारंगभोपाल, सीहोर
प्रभु राम चौधरीरायसेन, विदिशा
महेंद्र सिंह सिसोदियागुना, राजगढ़ 
प्रदुम्न सिंह तोमरग्वालियर 
प्रेम सिंह पटेलबड़वानी
ओमप्रकाश सकलेचानीमच
उषा ठाकुरदेवास 
अरविंद सिंह भदोरियाजबलपुर, छिंदवाड़ा 
डॉ मोहन यादवउज्जैन 
हरदीप सिंह डंगखरगोन, झाबुआ
राजवर्धन सिंहधार, अलीराजपुर
भारत सिंह कुशवाहमुरैना, श्योपुर
इंदर सिंह परमारशाजापुर, आगर मालवा 
रामखेलावन पटेलरीवा, सतना, सिंगरौली 
रामकिशोर कांवरेबालाघाट, सिवनी
बृजेंद्र सिंह यादवअशोकनगर
सुरेश धाकड़ निवाड़ीटीकमगढ़
ओपीएस भदोरियाभिंड

* मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अस्वस्थ्य है और मंत्री नरोत्तम मिश्रा बाहर है इसलिए इन्हें जिम्मेदारी आने के बाद दी जाएगी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *