सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में 69 व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव मिले। इनमें सीहोर शहर के 25 व्यक्ति शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि वर्तमान में जिले में एक्टिव पॉजिटिव 479 हैं। आज 27 व्यक्ति रिकवर हुए। कुल रिकवर व्यक्तियों की संख्या 3116 हैं। कुल कोविड संक्रमित मृत व्यक्तियों की संख्या 51 है। आज 573 सैम्पल लिए गए है। जांच के लिए सीहोर शहरी क्षेत्र से 169, श्यामपुर से 89, विकासखंड नसरुल्लागंज से 98, आष्टा से 72 एवं बुदनी विकासखंड से 78 सेंपल लिये गए हैं।
