ग्वालियर। ग्वालियर में कल से कोचिंग सेंटर भी अब बंद होंगे, वह खोले भी नहीं जायेंगे, लेकिन अब कोचिंग सेंटर वाले ऑन लाइन ही पढा सकेंगे। उक्त जानकारी आज कोविड के बढते केसों और कोचिंग सेंटर पर लगातार भीड को देखते हुये कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जारी करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिये भीड वाले बाजार को बंद भी करायेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने मेंं कोई कोताही नहीं बरती जायेगी।

 कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने आज शाम को पत्रकारों से चर्चा में बताया कि ग्वालियर में अब लगातार पांच सौ से अधिक नये संक्रमित मरीज निकल रहे हैं। वहीं ग्वालियर में नये कंटोनमेंट जोन बनाये गये हैं साथ ही बीएसएफ टेकनपुर मे भी कंटोनमेंटर जोन बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि तीन कंटेंनमेंट जोन पहले से ही हैं जरूरत पडने पर और भी कंटेनमेंट जोन बनायेंगे वहीं माइक्रोजोन भी बनायेंगे। और पूरे क्षेत्र  को ब्लॉक करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां अधिक संक्रमित मरीज मिलेंगे वहीं पूरी गली को भी बंद किया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि जहां अधिक भीड वाले बाजार हैं वहां पर अगर ज्यादा भीड मिली तो पूरा बाजार भी बंद कराया जायेगा।

उन्होंने बताया कि कल से रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की और सेम्पलिंग कराई जायेगी। इसी के साथ कोरोना के नये हास्पीटल जैसे आईटीएम आदि को फिर से शुरू कर दिया गया है। सुपर स्पेशलिटी और जेएएच में अब रेवेन्यू की टीम को लगाया गया है जिससे मरीजों और उनके परिजनों को कोई परेशानी ना हो। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि रेमडेशिविर इंजेक्शन की कोई कमी नहीं हैं। आज ही जयारोग्य अस्पताल में लगभग दो सौं इंजेक् शन की खेप आई है। वहीं इसकी कालाबाजारी रोकने के लिये क्षेत्र का टीआई को कहा गया है। उन्होंने बताया कि हम सब मिलजुल कर कोरोना का मुकाबला करेंगे। इसी के साथ हेल्प डेस्क भी शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ डेथ रेट भी बढ गया है। होम आइसोलेशन को भी और बेहतर बनाने और सतत संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने लोगों से अपील की कि जिसे भी कोरोना के लक्षण समझ में आये वह टेस्ट अवश्य कराये। उन्होंने बुजुर्गो और बच्चों से बिना काम घर से बाहर नहीं निकलने का आवहान किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *