भाेपाल। प्रदेश सरकार ने झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह का ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें उप सचिव के तौर पर मंत्रालय में अटैच किया गया है। उनकी जगह झाबुआ कलेक्टर की जिम्मेदारी सोमेश मिश्रा को दी गई है। सोमेश यहां मंत्रालय में चिकित्सा शिक्षा विभाग में उप सचिव थे।

आईएएस राेहित सिंह 7 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद होम आइसोलेट हो गए। यहां सीनियर डॉक्टरों की टीम उनके घर पर इलाज कर रही थी। इसके बावजूद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। दो दिन पहले आनन-फानन में रोहित को इंदौर रैफर किया गया है। उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है। अरविंदो के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

झाबुआ में पिछले दिनों डिस्ट्रिक्ट जज राजेश गुप्ता और एडिशनल एसपी समेत 22 अधिकारी पॉजिटिव पाए गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *