कोविड से जूझ रहीं कटरीना कैफ इन दिनों होम क्वारैंटाइन हैं। रविवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी दो फोटो साझा की और लिखा, ‘टाइम एंड पेशेंस’। फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जल्दी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। इसी सप्ताह की शुरुआत में कटरीना ने उनके कोविड पॉजिटिव होने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि वे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं और डॉक्टर्स की सलाह से चल रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैन्स से सुरक्षित रहने और अपना ख्याल रखने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *