भोपाल। कोरोना का कहर रोकने के लिए भोपाल, इंदौर और उज्जैन में लॉकडाउन बढ़ाकर 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये निर्णय लिया गया है।

प्रदेश के बड़े शहरों में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कुछ समय पहले लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाए गए थे। माना जा रहा था कि इससे कोरोना के फैलने की रफ्तार कम होगी। लेकिन, अब तक ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, मृतकों की संख्या पर भी अब तक लगाम नहीं लग सकी है। भोपाल में लगातार दूसरे दिन इंदौर के मुकाबले ज्यादा मरीज सामने आए। पिछले 24 घंटे के अंदर 1,669 नए केस आए और 6 लोगों की मौत हुई।
प्रदेश के चार बड़े शहरों में कोरोना के 5,152 नए मरीज मिले हैं। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 25 लोगों की मौत भी हुई है। एक्टिव केसेज की बात करें तो ग्वालियर और जबलपुर में 5-5 हजार केसेज हैं। भोपाल और इंदौर में हालात ज्यादा खराब हैं यहां 10-10 हजार से ज्यादा केस हैं।

बड़े शहरों में तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या के बीच देवास, खंडवा और बुरहानपुर से अच्छी खबर यह है कि यहां मरीजों की संख्या घट रही है। खंडवा, बुरहानपुर में पॉजिटिविटी रेट घट कर 5 फीसदी से नीचे आ गया है। देवास में यह 7 फीसदी के करीब है तो छिंदवाड़ा में यह 10 प्रतिशत के पास है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *