भोपाल। बेटियों के जन्म से नाराज सास-ससूर ने अपनी बहू को कोसना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया और शनिवार को बहू ने ससुराल वालों की बातों से तंग आकर आत्महत्या करने का कदम उठा लिया। मामला राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र का है, जहां बेटे के जन्म की चाहत पाले ससुराल पक्ष आए दिन बहू तो प्रताड़ित करने लगा और अक्सर उसे आत्महत्या के लिए उकसाया और उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
मामला परवलिया सड़क थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पति व सास समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। महिला का पति व सास और ससुर दो बेटियां पैदा करने से नाराज होकर उसे प्रताड़ित करते थे। करीब एक सप्ताह पहले नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। फि लहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम रतनपुर परवलिया निवासी सुलोचना मेवाड़ा (27) ने विगत 10 अप्रैल 2021 को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी शादी करीब पांच साल राजेंद्र मेवाड़ा से हुई थी। नवविवाहिता की मौत से जुड़ा मामला होने के कारण मर्ग की जांच एसडीओपी बैरागढ़ ने की। जांच में सामने आया कि पति राजेन्द्र मेवाड़ा व रायसिंह मेवाड़ा समेत ससुराल पक्ष के तीन लोग शादी के बाद दो बेटियां पैदा करने पर महिला को प्रताड़ित करते थे। उन्हें लड़के की चाहत थी। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने जान दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण दर्ज होते ही पति व सास और ससुर फरार हो गए हैं।
