भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन लगाने के वावजूद भी कोरोना वश में नहीं आ रहा है। तमाम सख्ती और हिदायत होने पर भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बता दें कि आज प्रदेश में 12 हजार 248 कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इन आंकड़ों को मिला लिया जाए तो इस वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 4 लाख तक पहुंच गई है। प्रदेश के ताजा हालातों पर नजर डालें तो 68 हजार 576 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज प्रदेश के विभिन्न सरकारी और प्रायवेट अस्पतालों में चल रहा है तो वहीं बड़ी संख्या में मरीज होम आईसोलेटेड भी हैं।

इधर, राजधानी में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन 1679 रहीं। शहर के करीब 5300 सैंपलों की जांच के बाद ये मरीज मिले हैं। वहीं, बीते 24 घंटे के अंदर शहर में 3 कोरोना संक्रमितों की मौत होने की जानकारी मिली है। इसके पहले शनिवार को 1669 और शुक्रवार को 1681 कोरोना मरीज मिले थे। जिला प्रशासन ने लगातार कोरोना पेशेंट अधिक मिलने के कारण कोरोना कर्फ्यू को आगे बढ़ा दिया है। 

वहीं, श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी भोपाल ने मुख्यमंत्री और भोपाल कलेक्टर को पत्र लिखकर शहर के चार जैन मंदिरों में सर्व सुविधायुक्त करीब 260 से अधिक कमरे मरीजों और उनके परिजनों को देने की बात कही है। इन कमरों को शासन चाहे तो स्वास्थ्य सेवाओं में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों को भी दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *