ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना विस्फोट हुआ है। अभी तक के संक्रमित और मौत के सभी आंकड़ों के रिकॉर्ड टूटे हैं। मंगलवार को ग्वालियर में रिकॉर्ड 1242 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जो एक दिन में अभी तक सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही मंगलवार को 28 संक्रमित की मौत हुई है। इन 28 मौत के बाद ग्वालियर में कुल मौत का आंकड़ा 400 पार कर गया है। हकीकत में यह आंकड़े काफी डराने वाले हैं। लगातार मौत हो रही हैं। जिला प्रशासन अपने स्तर पर जिले के अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और अन्य तरह के इंतजामों में लगा है। लगातार सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।

प्रदेश के महानगरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में स्थिति खराब है। ग्वालियर में कोविड संक्रमित के आंकड़े हर दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रहे है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू है। कुछ जगह टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस सड़कों पर समझाइश के साथ-साथ सख्ती भी बरत रही है। इसके बाद भी कारोना संक्रमित कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को जिले में 1242 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद कुल संक्रमित का आंकड़ा 29975 हो गया है। इसके साथ ही मंगलवार को 28 संक्रमित की मौत भी हुई है। जिसके बाद मौत का आंकड़ा भी 418 पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *