ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के जामना रोड से कार में बैठकर आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगवाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए तीनों के पास से सट्टे का 2 करोड 68 लाख रुपए का हिसाब, 4 लाख 59 हजार रुपए नकद मिले हैं। आरोपियों के एकाउंट में जमा 46 लाख रुपयों को सील करवाया गया है। सटोरियों के तार देशभर में जुड़े हुए हैं। वे देशभर से आईपीएल का सट्टा लेकर ग्वालियर के हजीरा में रहने वाले युवक को देते हैं। पुलिस ग्वालियर के युवक सहित आईपीएल सट्टे से जुड़े आठ और आरोपियों की जा रही है।
डीएसपी मुख्यालय मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के जामना रोड पर आईपीएल का बडे पैमाने पर सट्टा चल रहा है। पुलिस ने छापा मारकर एक कार क्रमांक एमपी 30 सी 6527 में क्रिकेट पर सट्टा लगवाने वाले आरोपी गुल्ले यादव, रविन्द्र नरवरिया, लल्ला राजावत को पकड लिया। दबोच लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से पांच मोबाइल जब्त किए गए हैं, जिनसे सट्टा लगवाया जाता है। पूरा काम मोबाइल के जरिए होता है। ऐसे में लोकेशन मिलने का डर रहता है। इसीलिए आरोपी कार में बैठकर सट्टे का काम करते हैं।
पुलिस ने बताया कि हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू, असम और कर्नाटक से इनके पास सट्टे के संबंध में काल डिटेल पुलिस को मिली है। पुलिस अब आठ और सटोरियों को ट्रेस कर रही है। यह सटोरिए भी आईपीएल सट्टे के जरिए लोगों को ठग रहे हैं।
