ग्वालियर। सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल में कोरोना के मरीज की मोत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि मरीज की आंखे निकाल ली गई हैं। परिजनों का कहना है कि मरीज की आंखों और नाक से खून बह रहा था। मरीज एक रात पहले ठीक था और उनकी उससे बात हुई थी, सुबह अस्पताल से जानकारी मिली कि उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मानव अंगों का अवैध व्यापार किया जाता है।

जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पशियालिटी अस्पताल में अभिषेक सिकरवार को कोरोना पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया था। एक दिन पहले वह ठीक था, शुक्रवार की सुबह अस्पताल से फोन आया कि उसकी मौत हो गई है। अस्पताल ने उसका शव देने में टालमटोल की। जब शव मिला तो उसकी पहचान के लिए चेहरा देखा तो उससे ताजा खून निकल रहा था और आंखों में गड्ढे थे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह तो अस्पताल ही बता सकेगा कि आंखों की जगह पर गड्ढे कैसे हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *