नई दिल्ली। जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी में एक बार फिर से घमासान मच गया है। इस आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि कोई भी कॉरपोरेट ढांचा बिना एक-दूसरे की सुने नहीं चल सकता है और यही राजनीति में भी है। लीडरशिप असंतुष्ट नेताओं की बातों को सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि लीडरशिप को यह मालूम है कि पार्टी में क्या समस्याएं हैं, लीडरशिप अगर नहीं सुनती है तो कुछ भी नहीं बचेगा।

जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने पर बोले :

जितिन प्रसाद के भाजपा जॉइन करने पर सिब्बल ने कहा कि उन्होंने जो किया है, मैं उसके खिलाफ नहीं हूं। लेकिन, उनका भाजपा से जुड़ना समझ नहीं आता। हम आया राम गया राम’ से आगे बढ़कर प्रसाद पॉलिटिक्स की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आपको जहां प्रसाद मिले, वही पार्टी जॉइन कर लो। पिछले कुछ दिनों से सिब्बल की कांग्रेस से नाराजगी और भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा – मैं अपनी जिंदगी में बीजेपी में जाने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। यहां तक कि मेरा मृत शरीर भी ऐसा नहीं करेगा। अगर पार्टी लीडरशिप मुझे जाने के लिए कहे तो कांग्रेस छोड़नी पड़ जाए, लेकिन तब भी बीजेपी में नहीं जाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *