देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर लगातार ब्रेक लगता जा रहा है. दिल्ली में अब पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से काफी नीचे पहुंच गया है. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोरोना के 238 नए मामले सामने आए और इस दौरान 24 लोगों की मौत भी हुई है. 

मालूम हो कि 8 अप्रैल के बाद यह 1 दिन में कोरोना के कारण हुई मौतों का सबसे कम आंकड़ा है. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मामले अब 4 हजार के नीचे आ गया है. दिल्ली में अभी 3922 एक्टिव मरीज हैं.

दिल्ली में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,30,671 हो गया है और अब तक 24,772 लोगों की जान जा चुकी है. राजधानी में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 0.31% फीसदी पर आ गया है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3 महीने में सबसे कम है. राजधानी में अब तक 14,01,977 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *