भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अनलॉक वाले स्थानों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्राइसिस मैनेमेंट अपना सुझाव दें। चौहान ने आज ट्वीट के माध्यम से कहा कि ‘‘मैं देख रहा हूँ कि जहाँ हमने अनलॉक किया है, वहाँ कुछ-कुछ जगह भीड़ अनियंत्रित हो रही है। हमें यह नहीं होने देना है। हम बार-बार लॉकडाउन नहीं कर सकते। प्रदेश के हित को ध्यान में रखते हुए क्राइसिस मैनेजमेंट अपना सुझाव दें। उन्होंने कहा है कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के लोग प्रदेश में संक्रमण की रोकथाम के साथ वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को जागरुक करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *