नई दिल्ली। प्रदेश के साथ-साथ देश में भी कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आती दिख रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 80 हजार 487 मामले सामने आए। इस दौरान 3 हजार 300 लोगों की मौत हुई और 1 लाख 32 हजार 576 लोग ठीक भी हुए। जबकि एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 55 हजार 450 की गिरावट देखी गई। फिलहाल देश में करीब 10 लाख 21 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस में गिरावट का पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें, तो आज एक्टिव केस का आंकड़ा 10 लाख से भी कम रह जाएगा। धीरे-धीरे कम होते आंकड़े देश को राहत देते नजर आ रहे हैं। 

मध्यप्रदेश में अब तक 8 हजार 531 लोगों की मौत 
इधर, मध्यप्रदेश में शनिवार को 334 नए मामले सामने आए, जबकि 985 लोग ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.87 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,531 लोगों की मौत हो गई। 4,775 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

जानिए देश का ताजा कोरोना अपडेट 

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 80,487
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.32 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,300
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.94 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.80 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.70 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 10.21 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *