मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का धमाकेदार गाना ‘डॉक्टर साहेब माना किये है’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह एक के बाद एक सुपर हिट अलबम लेकर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। इसी कड़ी में आज उनका धमाकेदार नया गाना ‘डॉक्टर साहेब माना किये है’ रिलीज हो गया है। टीम फिल्म भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से ‘डॉक्टर साहेब माना किये है’ रिलीज किया गया है।  

पवन सिंह ने कहा, ‘‘यह गाना बेहद मजेदार और लोगों को पसंद आने वाला है। गाने की मेकिंग में हमने इसको खूब एन्जॉय किया है। उम्मीद है सबों को यह गाना बेहद पसंद आयेगा।आपके प्यार और आशीर्वाद से ही हमे प्रेरणा मिलती है। इसलिए हमारे गानों से अपना स्रेह बनाये रखें।’’ गौरतलब है कि गाना ‘डॉक्टर साहेब माना किये है’ को पवन सिंह ने गाया है। लिरिक्स रिकेश पांडेय का है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है।संयोजक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *