भोपाल ! बच्चे को बंधक बनाकर किन्नर बनाने के प्रयास के मामले में मंगलवारा के दो किन्नरों को अदालत ने 29 फरवरी तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं दो अन्य किन्नरों की अदालत ने अग्रिम जमानत निरस्त कर दी है।
जानकारी के मुताबिक चार फरवरी को छोला क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को मंगलवारा के किन्नर पकड़कर ले आए थे और उसे बंधक बनाकर किन्नर बनाने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में मंगलवारा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया था लेकिन आरोपी किन्नर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। आज मंगलवारा किन्नरों के मुखिया सुरैया नायक और शिल्पा तिवारी को मंगलवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन दोनों को जेएमएफसी रमेश सोनी की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने दोनों किन्नरों को न्यायिक हिरासत में 29 फरवरी तक के लिए जेल भेजने के आदेश किए। वहीं इसी मामले में दो अन्य आरोपियों सपना व नीतू ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीपी मिश्रा की अदालत में अग्रिम जमानत का आवेदन लगाया था जिसे न्यायाधीश ने खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *