ग्वालियर। जिला प्रशासन, पुलिस व खनिज विभाग द्वारा रेत के अबैध परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने के तमाम प्रयास असफल होते नजर आ रहे है। पुलिसबल, माहनिंग टीम पर हो रहे हमलों को लेकर खनिज विभाग का अमला घबराया हुआ है। कल खनिज विभाग व पुलिसबल से जप्त ट्रेक्टर ट्राली को छुडा ले जाने से माइनिंग विभाग के अधिकारी दहशत में है। शहर के बाईपास पर दिन दहाडे पुलिस व खनिज विभाग की टीम पर एडीशनल एसपी की मौजूदगी मे ंकिए गए हमले से खनिज विभाग का स्टाफ दहशत में है। खनिज अधिकारी जेएस भिडे का कहना है कि भिण्ड में नौकरी करना मतलब अपनी जान की बाजी लगाना हैं। अपराधियों में पुलिस का ही जब भय नहीं है तो खनिज विभाग इन अपराधियों से कैसे निबटेगा। शहर में जब यह स्थिति है तो खदान पर रेत माफिया को पकडने में भारी परेशानी आती हैं। पुलिस व खनिज महकमेे पर यह पहला हमला नहीं है कई बार हमले हो चुके है और ये हमले आज भी जारी है। एडीशनल एसपी की मौजूदगी में पुलिसबल पर हमला करने वाले कितने शातिर बदमाश बदमाश है सहज ही अन्दाजा लगाया जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने आज यहां बताया कि भिण्ड खनिज विभाग द्वारा पुलिस के सहयोग से अबैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कल खनिज विभाग के खनिज अधिकारी जेएस भिडे, खनिज निरीक्षक राजीव कदम अपनी टीम व भिण्ड देहात थाने के नगर निरीक्षक शेरसिंह मय पुलिस बल के भारौली तिराहे पर अबैध रेत कारोबारियों को पकड रहे थे। टीम ने अबैध रुप से ले जा रही 5 ट्रेक्टर ट्राली को पकडकर देहात थाने भेज दी। खनिज विभाग की टीम बस स्टेण्ड की ओर जा रही थी तभी रास्ते में एक ट्रेक्टर ट्राली रेत से भरी हुई सीतानगर से आ रही थी तो उसे रोका तो उसका चालक टेªक्टर ट्राली छोडकर भाग गया। खनिज विभाग की टीम ने उसे भी जप्त कर देहात थाने भिजवा रही थी तभी सीतानगर निवासी राकेश भदौरिया स्कार्पियों में सवार होकर अपने साथियों के साथ आ गया और जप्त टेªक्टर को रोक कर उसे छुडाकर अपने साथ ले जाने लगा। जब खनिज विभाग के अधिकारियों व पुलिस अमले द्वारा उसे रोका गया तो राकेश भदौरिया व उसके साथियों ने सभी के साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस मामले की जानकारी उन्हें मिली तो एडीशनल एसपी अमृत मीणा के नेतृत्व में भारी पुलिसबल मौके पर भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर राकेश भदौरिया उसके पिता लालजी भदौरिया को गिरतार कर लिया। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र को गिरतार कर अपने साथ लाने लगी तो आरोपियों के परिजन व रिश्तेदारों ने पुलिसबल पर माउजर बंदूक से फायर खोल दिए। पुलिसबल पर किए गए हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई आसपास के लोग घरों में छिप गए। आधा सैकडा के करीबन पुलिस जवानों द्वारा पुलिसबल पर फायर करने वालों की घेराबंदी की गई तो आरोपी भाग गए। भिण्ड देहात थाना के नगर निरीक्षक शेर सिंह और खनिज अधिकारी जेएस भिडे की अलग-अलग रिपोर्ट पर आरोपी राकेश भदौरिया उसके पिता लालजी भदौरिया, भाई मलखान सिंह भदौरिया, जीवन भदौरिया व जितेन्द्र भदौरिया के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा व बलवा का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने पिता लालजी भदौरिया पुत्र राकेश भदौरिया को गिरतार कर भिण्ड न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया हैं। मलखान, जीवन व जितेन्द्र फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
एडीशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि अबैध रेत कारोबारियों पर पुलिस व माइनिंग विभाग की टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही के दौरान पुलिस पर 6 फायर किए जाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। दो आरोपी पकड लिए गए है तीन अभी फरार है उनको पकडने के लिए कई जगह दविश दी गई है। पकडे गए आरोेपियों का थाने में ही मेडीकल कराने के लिए डॉैक्टर को थाने में ही बुलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *