नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कृषि कानून रद्द करने को लेकर निशाना साधा।प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी ने चुनाव में हार को देखकर कृषि कानून रद्द करने का फैसला लिया है। कांग्रेस महासचिव ने इस बिल को रद्द करने के लिए महीनों तक अनदेखा करने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया।उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 600 से अधिक किसानों की शहादत या लखीमपुर खीरी की घटना की परवाह नहीं थी जहां प्रदर्शनकारी किसानों को एक केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार से कुचल दिया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के नेताओं ने किसानों को आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, बदमाश” कहकर उनका अपमान किया है और कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद आंदोलनकारियों को ‘आंदोलनजीवी’ कहा। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के इरादे और उनके “बदले हुए रवैये” पर भरोसा करना मुश्किल है।प्रियंका ने निशाने साधते हुए कहा कि अब जब चुनाव में हार दिखने लगी है तो अचानक से इस देश की सच्चाई आपको समझ में आने लगी है कि यह देश किसानों से बना है, यह देश किसानों का है और किसान ही इस देश का सच्चा कार्यवाहक है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कहा कि कोई भी सरकार किसानों के हितों को कुचलकर देश पर शासन नहीं कर सकती है।प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व कर रही हैं और उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन से इनकार किया है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि केंद्र सरकार तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *